khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 6:26 PM (IST)
दुबई। वेस्टइंडीज को चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से हराने के बाद अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी20 श्रृंखला खेलेगी। हालांकि भारत यदि वेस्टइंडीज को इस सीरीज में 2-0 से हरा देता है, फिर भी वह आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर पाएगा।