khaskhabar.com: मंगलवार, 02 अगस्त 2016 1:06 PM (IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर का मानना है कि गाले में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले तीन मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट में बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगे। ऑस्ट्रेलिया पल्लेकल में खेला गया पहला टेस्ट 106 रन से हार गया था, जो एशियाई धरती पर उसकी लगातार सातवीं हार थी।