Senior Congress leader Narayan Rane resigns from the party Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, नारायण राणे और बेटे नीलेश ने छोड़ी पार्टी

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 11:01 PM (IST)
महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, नारायण राणे और बेटे नीलेश ने छोड़ी पार्टी
65 वर्षीय राणे ने कहा, ‘‘मैंने कभी किसी पद का लालच नहीं किया, लेकिन पद मेरे पास आई और मुझे किसी प्रकार की शिकायत नहीं है।’’उन्होंने कहा कि कई मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने उन्हें छह महीने में मुख्यमंत्री बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन एक वर्ष के दौरान भी कुछ नहीं हुआ। राणे ने कहा,  ‘‘यहां तक कि मैडम (सोनिया) ने भी मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। जब राहुल गांधी ने बिना मुझे पूछे पार्षद बनाया तो चह्वाण मेरा विरोध करने के लिए नई दिल्ली तक गए।’’ वहीं चह्वाण ने राणे के पार्टी छोडऩे पर कहा, ‘‘मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’ हाल के दिनों में, राणे ने मुंबई और अहमदाबाद में कई अवसरों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की थी, जिससे उनके कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने की अटकल लगाई जा रही थी।

यह भी पढ़े : यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां


2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement