Advertisement
जेलेंस्की ने एफ-16 विमान क्रैश में पायलट की मौत के बाद वायुसेना प्रमुख को किया बर्खास्त

इसके बाद, यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा कि सेंट्रल एयर कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनातोली क्रिवोनोज़को अस्थायी रूप से एयर फोर्स कमांडर के पद पर बने रहेंगे। यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ की तरफ से यह घोषणा तब की गई जब एक एफ-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट की मौत हो गई।
यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा कि लड़ाई में शामिल एफ-16 फाइटर जेट्स ने चार मिसाइलों को नष्ट किया था, और एक विमान अगले लक्ष्य की ओर बढ़ते समय संपर्क खो बैठा। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, "यह बाद में पता चला, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पायलट की मौत हो गई।"
इससे पहले यूक्रेन की एयर फोर्स ने एक बयान में कहा था कि पायलट ओलेक्सी मेस की 26 अगस्त को एक रूसी हमले का सामना करते समय मौत हो गई। एयर फोर्स ने यह मेंशन नहीं किया कि क्या मेस एफ-6 पायलट थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


