Yuva Morcha took to the streets in protest against doctor rape-murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉक्टर रेप-हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरीं युवा मोर्चा

khaskhabar.com: सोमवार, 19 अगस्त 2024 8:30 PM (IST)
डॉक्टर रेप-हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरीं युवा मोर्चा
-ममता बनर्जी को छोड़ देना चाहिए सीएम पद चंडीगढ़ । कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में नौ अगस्त को एक पीजी ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई यह बर्बरतापूर्ण घटना हर किसी को हिला देने वाली है इससे देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस दर्दनाक घटना के विरोध में मनीमाजरा शिवालिक गार्डन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ भारी संख्या में रोष प्रदर्शन, मौन कैंडल मार्च और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। भाजपा युवा मोर्चा के कॉलेज के अध्यक्ष राहुल चौधरी और मीडिया सचिव मानसी पुंडीर और अन्य सदस्यों ने शिवालिक गार्डन में मार्च निकला। इस दौरान दोषियों को फांसी दो, अत्याचार नहीं सहेंगे के नारों के साथ पूरा गार्डन गूंज उठा।
राहुल चौधरी ने कहा कि देश में आए दिन दुष्कर्म, लूटपाट, हत्या आदि जघन्य मामले बढ़ रहे हैं। मानसी पुंडीर ने कहा कि अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए और ममता बनर्जी को छोड़ देना चाहिए सीएम पद। वहां सूरज, निखिल सिंह, राहुल सिंह, नीरज सिंह, शिव कठेरिया, काकू, कुणाल, बल्ली, अंकुश गोयल, और कोलकाता की महिला आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement