Youths bike stolen during Bhajan evening-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भजन संध्या के दौरान युवक की बाइक चोरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2023 8:45 PM (IST)
भजन संध्या के दौरान युवक की बाइक चोरी
-घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद कोटा। हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या में शामिल होने युवक की बाइक अज्ञात बदमाश ने चुरा ली। बदमाश ने चोरी की वारदात को 15 से 20 मिनट में अंजाम दिया। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बाइक का लॉक तोड़ते हुए बदमाश नजर आ रहा है। लॉक तोड़ने के बाद बदमाश बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने चोरी की शिकायत गुमानपुरा थाने में दी है। घटना देर रात छावनी इलाके की है। पीड़ित अभिषेक ने बताया कि छावनी स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन चल रहा था। भजन गायक प्रकाश माली आए हुए थे। रात 12 बजकर 45 मिनट के आसपास सुमित व आशू के साथ मौके पर गया। भीड़ ज्यादा थी। स्टेज के पीछे बहुत सी बाइक खड़ी थी। उसने भी स्टेज के पीछे बाइक खड़ी कर दी। और भजन सुनने चले गए। करीब 15 मिनट बाद वापस आकर देखा तो वहां बाइक नहीं थी। आसपास तलाशने पर बाइक नहीं मिली तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया।
कैमरे में तीन संदिग्ध युवक नजर आए है। इन्होंने बाकायदा रैकी की। और लॉक तोड़कर बाइक चोरी की। बाइक ले जाते हुए एक संदिग्ध साफ नजर आ रहा है। चोरी की शिकायत गुमानपुरा थाने में दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement