Advertisement
ऋषिकेश में 70 दिन से लापता युवक नहीं मिला सुराग, माता-पिता ने दी खुदकुशी की चेतावनी

यह मामला हनुमंतपुरम गंगानगर के रहने वाले 23 वर्षीय मंयक कौशिक की है जो ऋषिकेश के एक निजी क्लीनिक में काम करता था। वह 30 सिंतबर की रात काम से वापस आया और खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकल गया।
परिजनों ने बताया कि मंयक ने फोन करके उनसे कहा था कि वह टहलकर जल्दी लौट आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब से उसका फोन भी ऑफ है।
पुलिस ने 01 अक्टूबर को बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के पिता पंकज कौशिक और माँ ने बेटे के न मिलने पर खुदकुशी की चेतावनी दी है।
उधर पुलिस का कहना है कि युवक की खोजबीन जारी है। मंयक कौशिक के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


