टोंक। नेहरू युवा केन्द्र टोंक के सौजन्य से नेहरू नवयुवक मण्डल साण्डला द्वारा पांच दिवसीय युवा नेतृत्व और समुदाय विकास प्रशिक्षण शांन्तिनाथ जिनालय धर्मशाला टोडारायसिंह में सम्पन्न हुआ ।
प्रशिक्षण में प्रधान शीला मीणा ने राजस्थान सरकार व भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि युवा इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करके लाभ उठावें। उन्होनें ग्रामीण समुदायों तथा युवाओं की सामाजिक गतिशीलता के जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास तथा विकास गतिविधियों के लिये समुदाय की एक जुटता आवश्यक हैं वहीं कौशल तथा तकनीक ज्ञान होना जरूरी हैं।