Advertisement
संदेशखाली में तनाव भड़काने के आरोप में AISF की युवा नेता गिरफ्तार

गिरफ्तार एआईएसएफ नेता को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किये जाने की संभावना है।
संदेशखाली में हालिया तनाव के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाले साहा एआईएसएफ के दूसरे नेता हैं। इससे पहले पुलिस ने इसी तरह के आरोप में एआईएसएफ नेता आयशा बीबी को गिरफ्तार किया था, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी। एआईएसएफ नेतृत्व ने इन गिरफ्तारियों को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है।
गौरतलब है कि स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद संदेशखाली में उबाल आ गया था। वे स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं के उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे।
तृणमूल नेताओं पर खेती की ज़मीन को ज़बरदस्ती कब्ज़ा करना और महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


