Advertisement
आप और भाजपा को हमारे गुरुओं के बारे में अपमानजनक बात नहीं करनी चाहिए : परगट सिंह

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि आतिशी ने गुरुओं का अपमान नहीं किया है। वीडियो एडिट करके आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिसको लेकर भाजपा पर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस विधायक ने कहा, अगर ऐसा है, तो भाजपा पर कार्रवाई होनी चाहिए।
सिरसा ने सबसे पहले यह एफआईआर शेयर की थी, उनके ऊपर तो कहीं भी एफआईआर दर्ज नहीं है। जब हम कहते हैं कि आम आदमी पार्टी भाजपा की 'बी' टीम है, तो सभी हंसने लग जाते हैं। एफआईआर और एप्लीकेशन कंप्लेंट वहीं से ड्राफ्ट होकर आती है।
पंजाब के लोगों को उन्होंने ऐसा समझ लिया है कि उनके पास कोई दिमाग नहीं है, जिससे कि पूरे पंजाबियों को कम दर्शाया जा सके।" शिकायतकर्ता इकबाल सिंह को लेकर उन्होंने कहा, "लोगों को दिल्ली से फोन आता है, दबाव डाला जाता है। सीधी सी बात है कि यहां पर कुछ नहीं होता, सब कुछ दिल्ली से तय होता है।" -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


