Yogi Adityanath said,Why a Pakistani minister is making statements in support of Arvind Kejriwal?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी आदित्यनाथ का केजरीवाल पर प्रहार, कहा- पाठशाला की जगह खुलवा दी मधुशाला

khaskhabar.com: सोमवार, 03 फ़रवरी 2020 2:43 PM (IST)
योगी आदित्यनाथ का केजरीवाल पर प्रहार, कहा- पाठशाला की जगह खुलवा दी मधुशाला
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले केजरीवाल जी के पास 5 हजार डीटीसी बसें थीं, लेकिन आज डीटीसी बसों की स्थिति आधी हो गई है। अगर केजरीवाल जी की चलेगी तो एक दिन दिल्ली के लोगों को पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अब योगी ने दिल्ली के सीएम को यमुना में डुबकी लगाने का चैलेंज दे दिया है। यूपी के सीएम ने केजरीवाल पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम ने पाठशाला की जगह मधुशाला खुलवा दी। दिल्ली के विकासपुरी में एक रैली में कहा कि राज्य सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पानी के साथ दिल्ली को प्रदूषित कर दिया है। अगर हिम्मत है तो केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएं। उन्होंने तो खुद खांसते-खांसते पूरी दिल्ली को खांसने पर मजबूर कर दिया।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement