yogi adityanath 11 controversial statement Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी आदित्यनाथ विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरते रहे हैं,पढें उनके 11 बयान

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 7:05 PM (IST)
योगी आदित्यनाथ विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरते रहे हैं,पढें उनके 11 बयान
9. अनुपम को बताया था विलेन: बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने अभिनेता अनुपम खेर को असल जिंदगी का खलनायक बताया था। खेर ने एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ और साध्वी प्राची को जेल में डालने और पार्टी से बाहर करने की बात कही थी। 10. भारत छोड़े योग के विरोधी : योगी आदित्यनाथ ने कहा था, जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि लोग सूर्य नमस्कार को नहीं मानते उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए।
11. जेएनयू प्रकरण पर भी दिया बयान: आदित्यनाथ ने कन्हैया पर कहा था कि जेएनयू सहित देश के किसी भी शिक्षण संस्था से किसी भी जिन्ना को पैदा नहीं होने दिया जाएगा। योगी ने कहा कि जिन्ना को पैदा होने से पहले ही दफन कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ के ऐसे विविदित बयानों पर काफी बवाल भी मचा था। हमेशा विपक्षी दलों ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला था। लेकिन, अपने विवादित बयानों के चलते योगी का राजनीति में लगातार वर्चस्व बढता गया और शायद यही कारण है कि आज योगी आदित्यनाथ के हाथों में यूपी की कमान सौंपी गई है।

खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement