Advertisement
विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग केसरिया के विराट रामायण मंदिर पहुंचा, रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

पूर्व राष्ट्रपति ने इस असाधारण उपलब्धि के लिए महावीर मंदिर न्यास के सचिव सायन कुणाल के कुशल नेतृत्व में कार्यरत पूरी टीम को हृदय से बधाई दी। उन्होंने 17 जनवरी को प्रस्तावित शास्त्र लिंग स्थापना, हवन एवं पीठ पूजन समारोह के सफल आयोजन के लिए भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पूर्व राष्ट्रपति ने बिहार की जनता को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य की आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक पटल पर सुदृढ़ करेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने 'धन्यवाद' और 'जय हिंद' कहा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


