Advertisement
दुनिया का सबसे बड़ा निजी संचार उपग्रह लाॅन्चिंग के लिए तैयार

कंपनी ने एक बयान में कहा, "पूरी तरह से खुलने पर जुपिटर 3 का आकार विमान के दोनों विंग्स के सिरों के बीच की दूरी के बराबर होगा। यह अब तक का सबसे बड़ा वाणिज्यिक संचार उपग्रह है।"
जुपिटर 3 के शामिल होने क बाद जुपिटर 3 ह्यूजेस के जुपिटर उपग्रह बेड़े की क्षमता को दोगुना कर देगा। यह उत्तर और दक्षिण अमेरिका में सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी के अलावा, इन-फ्लाइट वाई-फाई, समुद्री कनेक्शन, एंटरप्राइज नेटवर्क, मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स (एमएनओ) के लिए बैकहॉल और सामुदायिक वाई-फाई समाधान का भी समर्थन करेगा।
शक्तिशाली उपग्रह में लगभग 14 उच्च शक्ति वाले सौर पैनल हैं जो जुपिटर 3 को उसके पूरे जीवनकाल (लगभग 15 वर्ष) के लिए ऊर्जा प्रदान करने के लिए सूर्य से ऊर्जा लेंगे।
इस बीच, स्पेसएक्स ने कहा कि उसकी टीम रॉकेट लॉन्च करने के लिए तैयार है।
एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी ने ट्विटर पर लिखा, "टीमों ने लॉन्च की तैयारी की समीक्षा पूरी कर ली है, और हम फ्लोरिडा में लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से उपग्रह के लिए बुधवार को लक्ष्य बना रहे हैं।"
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


