World heaviest woman Eman Ahmed dies in Abu Dhabi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहीं रही दुनिया की सबसे वजनी महिला, मुंबई में भी हुआ था इलाज

khaskhabar.com: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 4:09 PM (IST)
नहीं रही दुनिया की सबसे वजनी महिला, मुंबई में भी हुआ था इलाज
अबू धाबी। मिस्र की रहने वाली दुनिया की सबसे भारी महिला इमान अहमद की सोमवार को यहां मौत हो गई। खलीज टाइम्स के मुताबिक, अबू धाबी में बुर्जिल अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, महिला को दिल की बीमारी थी और उसके गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे थे। जिसके कारण इमाम की सुबह तडक़े 4.35 बजे मौत हो गई। इमाम को मई में अबू धाबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग 20 विशेषज्ञ चिकित्सक इमान का इलाज कर रहे थे। इन चिकित्सकों ने संयुक्त अरब अमीरात में आने के समय से उनकी चिकित्सा स्थिति का प्रबंधन किया था। 36 वर्षीया महिला का वजन शुरू में 500 किलोग्राम था, लेकिन मार्च में मुंबई के एक अस्पताल में वजन घटाने के लिए उसकी सर्जरी की गई थी, और इस तरह उसका वजन कम से कम 300 किलोग्राम घट गया था। इमान को 11 फरवरी इजिप्ट एयर की एक मालवाहक विमान से अलेक्जेंड्रिया से मुंबई लाया गया था। सात मार्च को मुंबई के सैफी अस्पताल ने इमान का वजन घटाने के लिए सर्जरी हुई और उसे तरल खाद्य पदार्थो पर रखा गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement