Advertisement
विश्व पर्यावरण दिवसः गाँवों में अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : जिम्पा

उन्होंने कहाकि कूड़ा प्रबंधन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कूड़े में मौजूद इन तत्वों के ज़हरीले प्रभावों से पर्यावरण को बचाता है और ऐसा न करने पर पानी, मिट्टी और हवा दूषित हो जाते हैं। इसके उपरांत जिम्पा ने जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम का नेतृत्व करते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी रोजाना की आदतों में हर संभव तबदीली लाने के साथ-साथ दूसरों को पर्यावरण अनुकूल अभ्यासों की पालना करने के लिए प्रेरित करने का प्रण लिया।
उन्होंने कहा कि विश्व और मानवता के सामने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग मुख्य चुनौतियां हैं और इससे हरेक के योगदान के साथ ही निपटा से जा सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग पर्यावरण प्रदूषण के कारणों से भली-भाँति अवगत हैं, इसलिए हरेक को रोज़मर्रा के कामों और आदतों में बदलाव लाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए योगदान डालना चाहिए।
उन्होंने विभाग के कर्मचारियों से अपील की कि वे पानी की बचत, पानी के लीकेज की समय पर मुरम्मत को यकीनी बनाएं, कूड़ा कर्कट प्रबंधन, एक बार इस्तेमाल किये जाने वाले प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करें और सेहतमंद जीवन शैली अपना कर अपने आसपास के लोगों के लिए एक मिसाल कायम करें। इस अवसर पर अन्यों के इलावा विभाग के प्रमुख सचिव डी. के. तिवारी और विशेष सचिव जनाब मुहम्मद इशफाक भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


