Workshops organized on Safe Internet Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशालाओं का आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 8:48 PM (IST)
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशालाओं का आयोजन
दौसा। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। जिसमें इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों तथा कलक्ट्रेट कार्मिकों को इंटरनेट से होने वाले नुकसान एवं इसके सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक आरएस बैरवा द्वारा फिशिंग, हैकिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, लटरी स्कैम, निवेश घोटालों आदि इंटरनेट से जुड़े खतरों के सम्बन्ध में तथा इनसे बचने के तरीकों की जानकारी दी गई। जिला विज्ञान अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता ने ‘साथ मिलकर एक बेहतर इन्टरनेट के लिए’ बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने इन्टरनेट के उपयोग के फायदों के साथ उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इन्टरनेट के सुरक्षित उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इन्टरनेट पर सुरक्षित रहने के लिए स्ट्रॉंग पासवर्ड का उपयोग करें, ऑनलाइन लालच से बचें और किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी या एटीएम पिन जैसी जानकारी साझा नहीं करें। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम एसपी कार्यालय में भी आयोजित किया गया तथा ब्लक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी संचार विभाग के ब्लक प्रोग्रामर्स द्वारा ब्लक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement