Work will continue 5 days a week in government offices of Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्यप्रदेश के सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में जारी रहेगा 5 दिन काम

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2022 6:20 PM (IST)
मध्यप्रदेश के सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में जारी रहेगा 5 दिन काम
भोपाल | मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के दौरान सरकारी दफ्तरों में कार्य दिवस सप्ताह में पांच दिन किए जाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस तरह सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक ही सरकारी दफ्तरों में कामकाज होगा। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में राज्य के समस्त शासकीय कार्यालय में कार्य दिवस सप्ताह में पांच दिन निर्धारित किए गए थे। यह आदेश 31 दिसंबर तक प्रभावशील है। यह आदेश आगे भी प्रभावशील रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्रीनिवास शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है की राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य दिवस सप्ताह में पांच दिन निर्धारित करने संबंधी व्यवस्था को आगामी आदेश तक यथावत प्रभावशील रखा जाता है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement