Advertisement
महिला सशक्तिकरण में राजस्थान: योजनाओं से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा

उच्च शिक्षा में बालिकाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 5,000 छात्राओं को ₹2.5 करोड़ की सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की 1.55 लाख छात्राओं को ₹15 करोड़ की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति दी गई, जिससे सामाजिक समानता और शिक्षा में भागीदारी को मजबूती मिली।
लाड़ो प्रोत्साहन योजना को अब लक्षित और प्रभावी स्वरूप दिया गया है। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत 4.6 लाख बालिकाओं को ₹1.5 लाख तक की आर्थिक सहायता किश्तों में प्रदान की जा रही है। यह योजना बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक संरक्षित करने का सशक्त माध्यम बन रही है।
महिला स्वास्थ्य को मानवीय दृष्टिकोण से सुदृढ़ करते हुए सरकार ने 1.22 करोड़ महिलाओं एवं किशोरियों को निःशुल्क मासिक सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए हैं। मातृत्व सहायता राशि को बढ़ाकर ₹6,500 किया गया है, जिससे अब तक लगभग 10 लाख गर्भवती महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत राजस्थान ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी की शुरुआत की है। इससे राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है, जहाँ लाभार्थी अब अन्य राज्यों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
वर्तमान में राज्य में 1,800 अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं तथा देशभर के 31,000 से अधिक अस्पतालों को इससे जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। प्रधानमंत्री के विज़न से प्रेरित होकर राजस्थान सरकार ने 19.45 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है, जिनमें से 12 लाख से अधिक महिलाएँ ‘लखपति दीदी’ के रूप में आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 5,000 लखपति दीदियों को ₹100 करोड़ की ऋण सहायता दी गई है। साथ ही लखपति दीदी, कृषि सखी और पशु सखी को टैबलेट वितरण कर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाया गया है।
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य में 22,000 सीसीटीवी कैमरे, 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और 65 एंटी-रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किए गए हैं। इन ठोस प्रयासों का परिणाम यह रहा है कि पिछली सरकार के अंतिम दो वर्षों की तुलना में महिला अपराधों में 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने महिला सशक्तिकरण को मात्र नीतिगत घोषणा नहीं, बल्कि आंकड़ों से प्रमाणित सामाजिक परिवर्तन में रूपांतरित किया है।
करोड़ों महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं, हजारों करोड़ रुपये का निवेश सीधे महिलाओं के जीवन में उतरा है और आत्मनिर्भरता का आत्मविश्वास ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आज राजस्थान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर पर अनुकरणीय और प्रेरणादायी मॉडल के रूप में उभर रहा है, जो ‘विकसित राजस्थान 2047’ की परिकल्पना को सशक्त आधार प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


