Women who made purchases stole Jewelers gold ring-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खरीददारी करने आई महिलाओं ने ज्वैलर्स के सोने की अंगूठी चुराई

khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2017 10:18 PM (IST)
खरीददारी करने आई महिलाओं ने ज्वैलर्स के सोने की अंगूठी चुराई
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में एक ज्वैलर्स की दुकान मे खरीददारी करने आई कुछ महिलाओं ने दुकान मालिक से नजरे बचा कर सोने की अंगूठी चुरा कर ले गए। वारदात का पता चलने पर पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस आस.पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस कÞ अनुसार गोविन्द सोठानी निवासी मेहन्दी का चौक माणक चौक ने मामला दर्ज करवाया कि थाना इलाके मेें स्थित उसकी राधिका सिल्वर एण्ड आर्टस नाम से एक ज्वैलर्स की दुकान है। एक मई को उसकी दुकान में कुछ महिलाओं द्बारा दुकान पर आकर सोने की लोंग खरीदने के बहाने अन्दर घुसी, जहां दुकान मालिक ने उन्हे कई तरह की लोंग दिखाई । इस दौरान उसी समय अन्य ग्राहक आने पर वह उसे भी सोने.चांदी के जेवर दिखाने लग गया। इस दौरान महिलाओं ने नजरे बचकर काउन्टर पर लगी सोनेे की अगूँठी पार की और लोंग पंसद नहीं आने की कह कर दुकान से चली। कुछ समय बाद मालिक ने जेवरातों को संभाला तो चेारी की वारदात का पता चलने पर आस.पास कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement