Women protested against the liquor shop, threw out the liquor boxes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं ने किया शराब दुकान का विरोध, शराब की पेटियों को फेंका बाहर

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 2:37 PM (IST)
महिलाओं ने किया शराब दुकान का विरोध, शराब की पेटियों को फेंका बाहर
कोटा। रंगपुर रोड स्थित शराब की दुकान का गुरुवार को स्थानीय महिलाओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने शराब दुकान के बाहर प्रदर्शन कर हंगामा कर दिया और विरोध करते हुए तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कई महिलाएं शराब की दुकान में घुस गई और शराब की पेटियों को बाहर फेंक दिया। आक्रोशित महिलाओं का कहना है की इलाके में शराब की दुकान के खुलने से महिलाओं का घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। जब महिलाएं खेतो में काम करने जाती हैं तो शराब की दुकान के बाहर बैठे लोग उनको अपशब्द बोलते हैं। इसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में अब महिलाओं को सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। महिलाओ ने जिला प्रशासन से मांग की है की इलाके मे शराब की दुकान को नहीं खुलने दिया जाए और अगर दुकान को खोला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement