Women have taught entire society to live amidst harsh natural challenges: PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं ने पूरे समाज को कठोर प्राकृतिक चुनौतियों के बीच जीना सिखाया है : PM मोदी

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 मार्च 2022 6:48 PM (IST)
महिलाओं ने पूरे समाज को कठोर प्राकृतिक चुनौतियों के बीच जीना सिखाया है : PM मोदी
नई दिल्ली। कच्छ में महिला संत शिविर में एक संगोष्ठी के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं आप सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देता हूं। इस अवसर पर आप सभी महिला संतो द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। कच्छ की जिस धरती पर आपका आगमन हुआ है वो सदियों से नारी शक्ति और सामर्थ्य की प्रतीक रही है। यहां मां आशापुरा स्वंय मातृ शक्ति के रूप में विराजति हैं। यहां की महिलाओं ने पूरे समाज को कठोर प्राकृतिक चुनौतियों के बीच जीना सिखाया है और जीतना भी सिखाया है। कच्छ की महिलाओं ने अपने अथक परिश्रम से कच्छ की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवंत रखा है। कच्छ के रंग विशेष रूप से यहां का हैंडीक्राफ्ट इसका बड़ा उदाहरण है। ये कलाएं और ये कौशल पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।
हमारे वेदों ने और हमारी परंपरा ने ये आह्वान किया है कि नारी संक्षम हो, समर्थ हो और राष्ट्र को दिशा दे।
जो राष्ट्र इस धरती को मां स्वरूप मानता हो वहां महिलाओं की प्रगति राष्ट्र के सशक्तिकरण को बल देती है। आज देश की प्राथमिकता महिलाओं का जीवन बेहतर बनाने और भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की संपूर्ण भागीदारी में है, इसलिए महिलाओं की मुश्किलें कम करने पर हम जोर दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement