Women and girls unprotected in female CM rule - pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला सीएम के राज में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित - पायलट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 10:53 PM (IST)
महिला सीएम के राज में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित - पायलट
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने विराटनगर के मेड में पाँच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसके लिए प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार बताया है। पायलट ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण की घटनाएं हो रही है जो बताता है कि पूरे प्रदेश के गांव कस्बे और शहर अपराधियों की गिरफ्त में है और अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हो चुके है कि वे अपने कारनामों को बेखौफ अंजाम दे रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है। यही वजह है कि आज राजस्थान मानव तस्करी में पूरे देश में दूसरे नम्बर पर तथा महिलाओं के प्रति होने अपराधों की श्रेणी में तीसरे नम्बर पर शर्मसार रूप से खड़ा है। उन्होंने कहा कि मेड में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम देने वाले अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है जो बताता है कि ऐसे अपराधों को लेकर जो गंभीरता दिखायी जानी चाहिए उससे प्रदेश की भाजपा सरकार व उसका प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह है। पायलट ने कहा कि बच्ची जीवन- मृत्यु के बीच में संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मी को शीघ्र पकड़ा जाना चाहिए तथा लापरवाही बरतने वाले स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement