Woman gangraped in moving car in Delhi, three arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली फिर हुई शर्मसार, चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर....

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 09:10 AM (IST)
दिल्ली फिर हुई शर्मसार, चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर....
नई दिल्ली। दिल्ली में एक युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके की है। पीडिता झारखंड की रहने वाली है। युवती कुछ महीने से तुगलकाबाद में रह रही थी और नौकरी की तलाश में थी। इस बीच उसकी दोस्ती आरिफ नाम के एक लडके से हो गई। आरिफ ने सोमवार को पीडिता को फोन कर कहा कि उसकी नौकरी का इंतजात हो गया है और उसे साक्षात्कार के लिए दक्षिणी दिल्ली इलाके में बुलाया। जब पीडिता आरिफ द्वारा बताए गए पते पर पहुंची तो वहां उसे आरिफ नशे में धुत मिला। आरिफ वहां पीडिता के साथ जबरदस्ती करने लगा। आरिफ के साथ उसके दोस्त भी थे। उन्होनें पीडिता को जबरन एक कार में बैठा लिया और उससे चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।

[@ जाट आरक्षण आंदोलन को इनेलो का समर्थन, बढ़ रही है संख्या]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement