डायन प्रथा: पीडि़त परिवार बोला करेंगे सामूहिक आत्महत्या
khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 10:20 AM (IST)
भीलवाड़ा। कहने को डायन प्रथा पर राज्य में रोक है लेकिन, इसका दंश अब भी महिलाओं को झेलना पड़ रहा है। एक वृद्धा जिसे 11 साल पहले डायन बता कर बेघर कर दिया गया था, वो आज एक बार भी इस आरोप का सामना कर रही है। 11 साल पहले डायन कह कर प्रताडि़त करने के बाद गांव छोड़ कर अन्यत्र रह रही वृद्ध महिला व परिजनों को अब नए स्थान पर पड़ोसी भी डायन कहकर प्रताडि़त करने लगे हैं। परेशान इस परिवार ने तंग आकर चेतावनी दी है कि वे अब सामूहिक आत्महत्या करेंगे।
यह है मामला