Woman and two children were murdered by giving poison in the dowry case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दहेज मामले में महिला और दो बच्चों की जहर देकर हत्या की गई

khaskhabar.com: शनिवार, 18 दिसम्बर 2021 06:58 AM (IST)
दहेज  मामले में महिला और दो बच्चों की जहर देकर हत्या की गई
पटना । बिहार में नालंदा जिले के इस्लामपुर क्षेत्र में दहेज की मांग को पूरा नहीं करने के मामले में एक महिला और उसके दो बच्चों को जहर देकर मार देने की जघन्य घटना सामने आई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना बादाए चकिया गांव की है जहां शुक्रवार सुबह गायंती देवी उसकी बेटी और बेटे को जहर देकर मार दिया गया। महिला के पिता ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा कि उन्होंने विवाह में खूब सामान दिया था लेकिन दामाद गुड्ड पासवान उनकी बेटी को और दहेज के लिए परेशान करता था। उन्होंने कहा "पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद मैं जब अपनी बेटी और बच्चों को देखने वहां पहुंचा तो देखा कि वे बिस्तर पर पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। " इस घटना के बाद से ही उसका दामाद और अन्य परिजन फरार हैं। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी एच के सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement