Winter Session of Parliament PM narender Modi expects positive debate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संसद का शीत सत्र: पीएम मोदी ने सकारात्मक बहस की उम्मीद जताई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2017 10:47 AM (IST)
संसद का शीत सत्र: पीएम मोदी ने सकारात्मक बहस की उम्मीद जताई
नई दिल्ली। संसद का शीत सत्र आज से शुरू हो रहा है। ठीक उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान पीएम ने कहा कि सर्दी का असर अभी समयानुसार उतना नहीं है जितना इस वक्त होना चाहिए था। मोदी ने कहा कि ये ग्लोबल वार्मिंग का असर है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सकारात्मक बहस की उम्मीद जताई है। वहीं पीएम चाहते है कि नये सुझावों के साथ पक्ष और विपक्ष में बहस की जाए। संसद के समय का उपयोग देश हित में किया जाए। पीएम ने बयान दिया है कि दूरगामी प्रभाव वाले बिल संसद में आने चाहिए। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में भी गुरूवार को सहमति बनाने के कोशिश की गई है उम्मीद है सभी पार्टियां संसद को सुचारू रूप से चलाने में अहम भूमिका अदा करेंगी। उधर कांग्रेस पार्टी दोनों सदनों में मनमोहन सिंह पर दिए गए बयान को मुद्दा बनाकर हंगामा करेगी। वहीं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा है कि सदन को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश होगी।उधर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आज संसद पहुंचे।अमित शाह राज्यसभा सांसद के रूप में पहली बार संसद पहुंचे हैं।जहां उनका बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया है।बता दें कि शाह इससे पहले गुजरात विधानसभा के पांच बार विधायक रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement