कोझिकोड। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज केरल के कोझिकोड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के तीसरे और आखिरी दिन अपने भाषण में पाकिस्तान पर जमकर बरसे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अमित शाह ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसे हमसे दुनिया की कोई ताकत छीन नहीं सकती।