जस्टिस प्रदीप नंदराजोग एवं जस्टिस प्रतिभा रानी की खंडपीठ ने अपने फैसले
में ये टिप्पणियां कीं। पीठ ने महिला की याचिका को खारिज कर दिया जिसने
क्रूरता के आधार पर शादी को तोडने की उसके पति की याचिका को स्वीकार करने
के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने इस बात को संज्ञान
में लिया कि जनवरी 2004 में शादी हुई और महिला ने अप्रैल 2004 में अपनी
ससुराल छोड दिया था और बाद में उसने अपने पति और उसके परिजनों के खिलाफ
मामला दर्ज कराया।
पीठ ने अपने फैसले में कहा कि प्रतिवादी पति यह साबित करने में सफल रहा कि
उनके हनीमून के दौरान पत्नी ने न केवल शादी होने का विरोध किया, बल्कि बाद
में उसके और उसके पूरे परिवार के खिलाफ शमिंदा करने वाले और अपमानजनक आरोप
लगाए। पीठ ने कहा कि महिला का आचरण इस तरह का है कि पुरूष के लिए इस तरह
की क्रूरता सह पाना मुमकिन नहीं था।