Advertisement
चीन में कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ व्यापक विरोध, राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग

अन्य लोगों को शी जिनपिंग, स्टेप डाउन और कम्युनिस्ट पार्टी, स्टेप डाउन जैसे नारे लगाते हुए सुना गया। कुछ के हाथ में खाली सफेद बैनर भी थे।
बीबीसी ने बताया कि इस तरह की मांगें चीन के भीतर एक असामान्य ²श्य को दिखाती हैं, जहां सरकार और राष्ट्रपति की किसी भी सीधी आलोचना के चलते कठोर दंड दिया जा सकता है।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि वह सड़कों पर लोगों को देखकर हैरान है, लेकिन थोड़ा उत्साहित महसूस कर रहा है, यह कहते हुए कि उसने पहली बार चीन में इतने बड़े पैमाने पर ऐसा प्रदर्शन देखा है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन ने उन्हें उदास, क्रोधित और निराश महसूस कराया है। लॉकडाउन के कारण वह अपनी बीमार मां को देखने में असमर्थ था, जो कैंसर से पीड़ित थी।
एक महिला प्रदर्शनकारी ने बीबीसी को बताया कि पुलिस अधिकारियों से जब पूछा गया कि उनका विरोध प्रदर्शनों के बारे में क्या सोचना हैं?, इसके जवाब में उन्होंने कहा, बिल्कुल आपके तरह ही, हम सोच रहे हैं। लेकिन वर्दी में होने के कारण अपना काम करना पड़ रहा हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


