Why reports on 300 percent rise in Shah assets vanished, asks AAP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

AAP का शाह पर हमला, संपत्ति में 300% इजाफे की खबर कहां गुम हो गई

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2017 9:30 PM (IST)
AAP का शाह पर हमला, संपत्ति में 300% इजाफे की खबर कहां गुम हो गई
नई दिल्ली। आम आदमी पाटी (आप) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति में 300 फीसदी इजाफे की खबर तीन मीडिया हाउसों से अचानक गायब कर दिए जाने पर सवाल उठाया। आप ने कहा कि रिपोर्ट गायब कर दी गईं और इस पर कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया। आप के वरिष्ठ नेता और खुद मीडियाकर्मी रह चुके आशुतोष ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘डेली न्यूज एंड एनालिसिस’ और ‘आउटलुक’ पत्रिका के ङ्क्षहदी संस्करण ने ऑनलाइन जारी हुए आलेख को प्रकाशित करने के एक घंटे बाद ही हटा दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया का काम सच को सामने लाना है, लेकिन देश के बदले हुए राजनीतिक माहौल में सबकुछ उल्टा हो रहा है। मीडिया का इस्तेमाल सच को छिपाने के लिए किया जा रहा है। आप नेता ने कहा कि शाह ने पिछले सप्ताह अपने गृहराज्य गुजरात से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया और हलफनामे में अपनी संपत्ति को जो ब्योरा दिया, उससे खुलासा हुआ कि पांच साल में उनकी संपत्ति 300 फीसदी बढक़र 34 करोड़ रुपये हो गई है। आशुतोष ने कहा, ‘‘किसी की परिसंपत्तियों में वृद्धि होने पर समस्या हो सकती है, क्योंकि यह कानूनी मसला है। अगर मीडिया को संपत्ति में वृद्धि पर बनाई गई रिपोर्ट को हटाने के लिए दबाव डाला जाता है, तो इससे कई सवाल खड़े हो जाते हैं। जैसे कि क्या 34 करोड़ रुपये शाह के खाते में गलत तरीके से जमा हुआ था? क्या यह कालाधन है? इतना तो स्पष्ट है कि यह आम लोगों की जमा संपत्ति की तरह नहीं है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement