दरअसल, पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों की मुश्किल यह रही है
कि जब भी वहां की सरकार अंदरूनी मुश्किलों में फंसती है, जनता और सियासी
दलों को मुद्दों से भटकाने के लिए भारत के साथ बॉर्डर पर तनाव बढ़ाकर युद्ध
का हौवा करने में जुट जाती है। मौजूदा में नवाज सरकार पनामा पेपर लीक
मामले को लेकर मुसीबत में फंसी हुई है। विपक्षी दल इस्तीफे का दबाव बना रहे
हैं, कोर्ट में भी सरकार बैकफुट पर है। ऐसे में अंदरूनी संकट से ध्यान
हटाकर भारत के बॉर्डर पर बढ़ रहे तनाव को मोहरा बनाने की कोशिश इसमें साफ
दिख रही है।
अफगान बॉर्डर पर संकट में पाक सेना