Wholesale inflation declines in September due to falling food prices-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाद्य पदार्थों की कीमतें घटने से सितंबर में थोक मुद्रास्फीति में गिरावट

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 12:45 PM (IST)
खाद्य पदार्थों की कीमतें घटने से सितंबर में थोक मुद्रास्फीति में गिरावट
नई दिल्ली। भारत की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति नेगेटिव रही। सितंबर में यह घटकर (-) 0.26 प्रतिशत हो गई, जबकि पिछले महीने यह (-) 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई थी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सोमवार को ये जानकारी दी डीफ्लेशन मुख्य रूप से पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में रासायनिक उत्पादों, खनिज तेल, कपड़ा, बुनियादी धातुओं और खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण है। आंकड़ों से पता चला कि थोक मुद्रास्फीति सितंबर में लगातार छठे महीने नेगेटिव जोन में बनी हुई है।
इस साल मार्च में, प्राथमिक वस्तुओं, विनिर्मित उत्पादों, ईंधन और बिजली के साथ-साथ भोजन के सूचकांक में भारी गिरावट के कारण थोक मुद्रास्फीति 29 महीने के निचले स्तर 1.34 प्रतिशत पर आ गई थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement