Advertisement
क्या अागे बढ़ती रहेंगी तेल की कीमतें? जानिये क्यों घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम

पिछले हफ्ते पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से इस संबंध में चर्चा की थी। दो अन्य मंत्री और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी बुधवार को इस संबंध में चर्चा के लिए मुलाकात की थी। इसके बाद कैबिनेट की मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने पीएम मोदी को तेल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की जरूरत के बारे में बताया।
सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह इसे मंजूरी दी, जिसके बाद जेटली ने ऐलान किया कि केंद्र ने पेट्रोल और डीजल में एक्साइज ड्यूटी में 1.5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है, जबकि तेल कंपनियां तेल के दाम में 1 प्रति लीटर की कटौती करेंगी। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों से वैट कम करने को कहा। बीजेपी अध्यक्ष ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सार्वजनिक तौर पर बीजेपी शासित राज्यों से तेल पर वैट कम करने की अपील की।
बीते दिनों सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के 2014 के भाषणों की रिकॉर्डिंग वायरल हो रही हैं, जिसमें मोदी पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए यूपीए पर हमला बोल रहे हैं। कई केंद्रीय मंत्री भी 2014 से पहले पेट्रोल के रेट को लेकर किए गए ट्वीट पर घिरे नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस एलान से पहले बीजेपी शासित राजस्थान, टीडीपी शासित आंध्रप्रदेश, टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल और एलडीएफ शासित केरल वैट में कटौती का ऐलान कर चुके हैं। तेलंगाना की टीआरएस सरकार पर भी अब इसे फॉलो करने का दबाव होगा, क्योंकि विपक्षी पार्टियां इस मामले पर कई बार उन पर हमला बोल चुकी हैं। इसी के साथ दिल्ली बीजेपी के प्रमुख मनोज तिवारी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तेल से वैट कम करने की अपील की है।
"केंद्र सरकार ने जनता की भलाई के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।"-अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष
"लोगों के गुस्से को देखते हुए यह एक जल्दबाजी भरा कदम है। लोगों के गुस्से और पांच राज्यों के चुनाव में अपनी हार को देखते हुए मोदी सरकार ने मरहम लगाने की कोशिश की है।"-रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


