weather news: Cloudy in days,may good rain in up -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उमसभरे माहौल में बीत गया दिन, बादल छाये, अच्छी बारिश का इंतजार

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जुलाई 2018 3:48 PM (IST)
उमसभरे माहौल में बीत गया दिन, बादल छाये,  अच्छी बारिश का इंतजार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। उमस भरे माहौल में दिन गुजर गया। आंखें बारिश का इंतजार करती रही, लेकिन बादलों को देख उम्मीद बंधी है। हालांकि कहीं-कहीं रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बदली का असर रहा और कई जिलों में सामान्य से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है। बदली की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है। गुप्ता ने बताया कि तेज ठंडी हवाओं की वजह से आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement