Advertisement
'संसाधनों और श्रमिकों के साथ मजबूत राष्ट्र बनाएंगे', ट्रंप को कनाडा के प्रधानमंत्री की दो टूक

अमेरिका ने इस नई टैरिफ नीति को फेंटानिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की सीमा पार तस्करी से जोड़ा है। हालांकि, कनाडा ने स्पष्ट किया कि अमेरिका में फेंटानिल की कुल आपूर्ति में उसका योगदान केवल 1 फीसदी है और वह इसे और कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि हम सीमा सुरक्षा में ऐतिहासिक निवेश कर रहे हैं ताकि ड्रग तस्करों, ट्रांसनेशनल गैंग्स और मानव तस्करी को रोका जा सके। इसके लिए हजारों नए कानून प्रवर्तन अधिकारी, हवाई निगरानी, खुफिया संचालन और अब तक का सबसे मजबूत सीमा सुरक्षा कानून लागू किया गया है। कनाडा अमेरिका के साथ मिलकर फेंटानिल की समस्या से लड़ने और दोनों देशों में जान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री कार्नी ने यह भी स्पष्ट किया कि जहां एक ओर कनाडा अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्तों को लेकर बातचीत करता रहेगा, वहीं दूसरी ओर कनाडा अपने आंतरिक विकास पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार, प्रांत और क्षेत्रों की सरकारें मिलकर 'वन कनाडा इकोनॉमी' बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। हम प्रांतीय, क्षेत्रीय और आदिवासी साझेदारों के साथ मिलकर ऐसी राष्ट्रीय विकास परियोजनाएं शुरू कर रहे हैं, जिनसे आधे ट्रिलियन डॉलर से अधिक का निवेश कनाडा में आ सकता है।
प्रधानमंत्री का कहना था कि अब समय आ गया है जब कनाडाई नागरिक खुद अपने सबसे बड़े ग्राहक बनें और देश में ही बेहतर नौकरियों के अवसर पैदा करें। उन्होंने कहा कि अगर हम कनाडाई श्रमिकों और संसाधनों के साथ निर्माण करें, तो हम खुद को उससे कहीं ज्यादा दे सकते हैं जितना कोई विदेशी सरकार हमसे ले सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


