Advertisement
हम चाहते हैं मोदी चीन से लड़ें, मगर वह हमसे लड़ रहे हैं : कांग्रेस

बजट दस्तावेजों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके नाम पर बने फाउंडेशन को आम बजट में सौ करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने की थी।
इससे पहले भाजपा ने आरजीएफ को चीन की सरकार व चीनी दूतावास से दान मिलने संबंधी आरोप भी लगाए थे। इस पर कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा पाखंडपूर्ण रणनीति का इस्तेमाल कर रही है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था, "कृपया 2005 में रहना बंद कर दें और 2020 में सवालों का जवाब देना शुरू करें।"
आरजीएफ बोर्ड की अध्यक्ष कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं, जबकि इसके बोर्ड में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सदस्य के तौर पर शामिल हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


