We have nothing to do with Tamil Nadu minister statement on Lord Ram - Tejashwi Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु के मंत्री के भगवान राम पर बयान से हमारा कोई लेना देना नहीं - तेजस्वी यादव

khaskhabar.com: सोमवार, 05 अगस्त 2024 6:17 PM (IST)
तमिलनाडु के मंत्री के भगवान राम पर बयान से हमारा कोई लेना देना नहीं - तेजस्वी यादव
पटना। तमिलनाडु सरकार में मंत्री एसएस शिवशंकर ने भगवान राम पर बीते दिनों विवादित बयान दिया था। राम पर दिए गए विवादित बयान पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि किसी को ठेस पहुंचे, ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। तमिलनाडु सरकार के मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। कहा कि उनकी मौजूदगी से संबंधित कोई सबूत नहीं है। उनके इस बयान के बाद से देशभर में उनका विरोध किया जा रहा है। इस पर राजनीति भी तेज हो गई। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है। कौन क्या बयान देता है, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह हमारी अपनी आस्था का मामला है। धर्म को लेकर जो बहस छिड़ती है, वह सभी का आंतरिक मामला है। लोगों को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। तमिलनाडु सरकार में मंत्री द्वारा दिए गए विवादित बयान पर जेडीयू का बयान भी आया। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि किसी की आस्था पर चोट करने से अच्छा होगा कि विकास के मुद्दों पर काम किया जाए। जो जिस वंश को मानने वाले लोग हैं उनके लिए काम कीजिए। ताकि उनके जीवन की दशा में सुधार हो सके।
जेडीयू के अलावा बिहार भाजपा की ओर से भी बयान आया। प्रदेश में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मूर्खों को जवाब नहीं दिया जाता है। हमारे रोम-रोम में राम बसे हुए हैं। भारत की संस्कृति में राम बसे हुए हैं।
बता दें कि इससे पहले श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश भर में इस कार्यक्रम को लाइव चलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। लेकिन, यहां की सरकार ने मंदिरों और अन्य जगहों पर ऐसे कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement