Advertisement
गांव में बाधित न हो जलापूर्ति, इसका करें इंतजाम : स्वतंत्र देव सिंह

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में प्रगति धीमी है वहां काम पूरा करने के लिए रात-दिन काम कराया जाए। उन्होंने सख्त अंदाज में अधिकारियों से हर कीमत पर मार्च माह तक बुंदेलखंड के प्रत्येक परिवार तक नल से जल पहुंचाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल जीवन मिशन योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। योजना को सफल बनाने के लिये अधिकारी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करें।
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने अफसरों से भुगतान प्रक्रिया को तेज करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कम्पनियों के बिलों का भुगतान एक हफ्ते में कराया जाए। बिल भुगतान में अनावश्यक देरी होगी तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


