Advertisement
उत्तराखंड के चमोली में टनल में भरा पानी और मलबा: 28 मजदूर फंसे, 18 का हुआ रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया:
18 मजदूर निकाले गए: बचाव दल ने अब तक 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
5 गंभीर घायल: बाहर निकाले गए मजदूरों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार 3 मजदूरों की स्थिति बेहद नाजुक है।
छत्तीसगढ़-झारखंड के हैं मजदूर: टनल में फंसे और निकाले गए सभी मजदूर मूल रूप से छत्तीसगढ़ और झारखंड के निवासी हैं।
शाम 7 बजे हुआ हादसा, राहत कार्य में सेना और ITBP तैनात
अधिकारियों के मुताबिक हादसा गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे हुआ। टनल में अत्यधिक पानी और मलबा भरने के कारण फंसे 10 शेष मजदूरों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार खुद बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस के जवानों के साथ-साथ सेना और आईटीबीपी (ITBP) की अतिरिक्त टीमों को गौचर और जोशीमठ से तैनात किया गया है।
5 साल पहले हुए तपोवन हादसे की यादें हुईं ताजा
इस हादसे ने 7 फरवरी 2021 को हुए तपोवन-विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना टनल हादसे की यादें ताजा कर दी हैं, जब ऋषिगंगा नदी में एवलांच के बाद आई भीषण बाढ़ से टनल में मलबा भरने के कारण भारी तबाही हुई थी और 200 से अधिक लोग लापता/मृत हुए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


