Vishwa Hindu Parishads worker training camp concludes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का समापन

khaskhabar.com: सोमवार, 24 मार्च 2025 5:26 PM (IST)
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का समापन
भरतपुर। भरतपुर में विश्व हिंदू परिषद के दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विष्णु सैनी ने की। पहले सत्र में प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम, द्वितीय सत्र में प्रांत सेवा प्रमुख नरेश खंडेलवाल, तृतीय सत्र में सूचना विधि प्रमुख नोनिहाल डागुर ने कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं को श्री श्री 1008 बाबा बालक दास महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला अध्यक्ष विष्णु सैनी ने आगामी 6 अप्रैल को प्रभु श्री राम के जन्म उत्सव को भव्य बनाने की तैयारी में जुट जाने की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि हर साल की भांति रामनवमी पर भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार इसमें और अधिक संख्या में सहभागिता निभाएं और इसे भव्यता दें। पूरे जोश और उमंग के साथ प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव मनाएं। इस मौके पर बाबा बालक दास महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने कर्तव्य को निष्ठा से करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभ्यास वर्ग में जो प्रशिक्षण मिला है उसे जन-जन तक पहुंचाएं जिससे राष्ट्र और समाज सबल बन सक। सब अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर समाज को सबल और संगठित बनाएं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनोद मडरपुर ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement