Virendra Sehwag represents BCCI not India, says Umar Khalid-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब उमर खालिद भी गुरमेहर के समर्थन में, विरेन्द्र सहवाग पर साधा निशाना

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 08:41 AM (IST)
अब उमर खालिद भी गुरमेहर के समर्थन में, विरेन्द्र सहवाग पर साधा निशाना
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज विवाद में अब कई बॉलीवुड हस्तियां गुरमेहर कौर के समर्थन में आ गए हैं। जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह भी इस मामले में गुरमेहर के समर्थन में आ गए हैं। साथ ही जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद भी अब गुरमेहर के समर्थन में आ गए हैं। ज्ञातव्य है कि उमर खालिद का नाम उस समय चर्चा में आया था जब जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने के मामले में खालिद पर राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। उमर खालिद ने गुरमेहर मामले में किक्रेटर विरेन्द्र सहवाग के ट्विट का विरोध करते हुए लिखा कि सहवाग बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करते हैं, भारत का नहीं। साथ ही उमर खालिद ने फेसबुक पर लिखा कि सहवाग बीसीसीआई के लिए खेलते हैं, भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ज्ञातव्य है कि गुरमेहर कौर आतंकी हमले में शहीद हुए मनदीप सिंह की बेटी है। गुरमेहर कौर ने रामजस विवाद के बाद छात्र संगठन एबीवीपी के खिलाफ ऑनलाइन अभियान शुरू किया था। गुरमेहर के ऑनलाइन अभियान छेडने के बाद क्रिकेटर विरेन्द्र सहवाग ने गुरमेहर की एक पुरानी वायरल फोटो की तर्ज पर हाथ में पोस्टर लेकर एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया कि 2 तिहरे शतक उन्होंने नहीं मारे बल्कि उनके बल्ले ने मारे। ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष गुरमेहर ने युद्ध के खिलाफ एक वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में गुरमेहर ने कई पोस्टरों के जरिए अपनी बात कही थी। इनमें से एक पोस्टर में गुरमेहर ने लिखा था कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं जंग ने मारा है। इसके बाद विवाद बढ गया और कुछ लोग गुरमेहर के समर्थन में आ गए तो कुछ उनके विरोध में। बॉलीवुड भी इस मामले में दो धडों में बंट गया।

[ ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement