Advertisement
विशाखापत्तनम में विराट कोहली का धांसू वनडे रिकॉर्ड, 97.83 की औसत से बल्लेबाजी

विराट कोहली ने 20 अक्टूबर 2010 को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 121 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 118 रन बनाए। भारत ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।
इसके बाद कोहली ने विशाखापत्तनम में 2 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के विरुद्ध मुकाबला खेला, जिसमें 123 गेंदों में 117 रन बनाकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई। इस पारी में कोहली ने 14 चौके लगाए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
24 नवंबर 2013 को विराट कोहली इस मैदान पर शतक से महज 1 रन दूर रह गए। कोहली ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 100 गेंदों में 9 चौकों के साथ 99 रन बनाए, लेकिन टीम 2 विकेट से मैच हार गई।
विराट कोहली ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 29 अक्टूबर 2016 को अपना चौथा मैच खेला, जिसमें न्यूजीलैंड के विरुद्ध 65 रन बनाए। इसके बाद 24 अक्टूबर 2018 को 'रन मशीन' कोहली ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 157 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 129 गेंदों में 4 छक्के और 13 चौके जड़े। हालांकि, दोनों ही टीमों ने 321-321 रन बनाए और मुकाबला टाई रहा, लेकिन कोहली 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए।
18 दिसंबर 2019 को कोहली यहां पहली और इकलौती बार 'शून्य' पर आउट हुए। यह मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ था। 19 मार्च 2023 को कोहली ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 रन की पारी खेली थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


