Vikas Dubey arrested in Ujjain, MP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी का गैंगस्टर विकास दुबे दो साथियों के साथ उज्जैन में गिरफ्तार, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जुलाई 2020 12:01 PM (IST)
यूपी का गैंगस्टर विकास दुबे दो साथियों के साथ उज्जैन में गिरफ्तार, देखें तस्वीरें
उज्जैन । उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसके दो साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विकास की गिरफ्तारी का ब्योरा उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे गुरुवार की सुबह महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचा, उस पर सुरक्षा जवानों को शक हुआ और उसको वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
राज्य के गृहमंत्री डा मिश्रा ने विकास के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि विकास स्वयं की गाड़ी से उज्जैन आया था, उसके दो साथी बिटटू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है। विकास की गिरफ्तारी का ब्योरा उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दिया गया है।
गृहमंत्री ने कहा कि यह अपराधी शुरू से ही क्रूरता की हद को पार कर रहा था, उसने कानपुर में जो कृत्य किया वह निंदनीय था। कानपुर की घटना के बाद से ही पूरे राज्य की पुलिस अलर्ट पर थी। पूरी निगाह रखी जा रही थी और मध्य प्रदेश की पुलिस को इसमें सफलता मिली।
गैंगस्टर दुबे पर आरोप है कि पिछले शुक्रवार को उसने उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही विकास दुबे कानपुर पुलिस के लिए मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शुमार है। दुबे इस नरसंहार का एक नामजद आरोपी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement