view of the possibility of Jaish attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जैश के हमले की आशंका के मद्देनजर दीवाली पर किले में तब्दील दिल्ली

khaskhabar.com: रविवार, 27 अक्टूबर 2019 06:29 AM (IST)
जैश के हमले की आशंका के मद्देनजर दीवाली पर किले में तब्दील दिल्ली
नई दिल्ली । भारतीय खुफिया तंत्र की खास खबर ने दिल्ली पुलिस को 'हाई-अलर्ट' पर ला दिया है। खुफिया जानकारी के मुताबिक इस दिवाली पर राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस इमारतें, खासकर थाने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर हैं। पुलिस इमारतों को निशाना बनाने में चूक हुई तब भीड़भाड़ वाले मॉल्स और बाजार जैश के निशाने पर हो सकते हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का दावा किया है, और पुलिस को विश्वास है कि भीड़ में मौजूद संदिग्धों को दबोचने में जगह-जगह मौजूद सीसीटीवी तीसरी आंख का काम करेंगे। ऐसा पहला मौका है जब, देश के खुफिया तंत्र ने 15 दिनों के अंदर दो बार आगाह किया है कि दिवाली के मौके पर पुलिस अपनी इमारतों (पुलिस दफ्तर, थाने-चौकी, पुलिस कॉलोनी) की सुरक्षा में बेहद चौकन्नी रहे। विध्वंस्कारी ताकतें अगर इन इमारतों को निशाना बनाने में चूकीं तो फिर वे माल्स-बाजार की ओर भी बढ़ सकते हैं, क्योंकि इन जगहों पर भीड़ काफी होती है। खुफिया तंत्र की इस सूचना के मद्देनजर दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से सुरक्षा चुस्त कर दी है। सुरक्षा इंतजामों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस इस बात का भी ख्याल रख रही है कि राजधानी में कहीं भी प्रतिबंधित पटाखे न चलें। जिन व्यापारियों द्वारा अनधिकृत रूप से गोदामों में पटाखों को छिपाकर बेचे जाने की खबरें मिल रही हैं, वहां भी पुलिस छापे मार रही है। अब तक दिल्ली में कई इलाकों में दो ट्रक से ज्यादा प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए जा चुके हैं।
दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "हम हर संदिग्ध को रोक-टोक रहे हैं। पुलिस बैरीकेट्स की संख्या बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी हमारे लिए तीसरी आंख का काम कर रहे हैं। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिसकर्मी और बाजारों में ड्यूटी कर रही दिल्ली पुलिस की टुकड़ियां हर लम्हा आपस में साथ हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement