Vidya Shastras and Wisdom meets with contemplation said Viraag Sagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्या शास्त्रों से और बुद्धि चिंतन से मिलती हैः विराग सागर

khaskhabar.com: रविवार, 21 मई 2017 11:45 AM (IST)
विद्या शास्त्रों से और बुद्धि चिंतन से मिलती हैः विराग सागर
झांसी। युग प्रतिक्रमण प्रवर्तक, विशाल यति संघ के नायक, विश्व विख्याात महाश्रमण परम पूज्य युगप्रमुख श्रमणाचार्य उपसर्ग विजेता राष्ट्र संत बुन्देलखण्ड के प्रथम गणाचार्य 108 विराग सागर महाराज ने अतिशय जैन तीर्थ करगुवांजी में आयोजित युग प्रतिक्रमण एवं यति सम्मेलन महामहोत्सव के सातवें दिवस दिव्य देशना देते हुये कहा कि ज्ञान जब आत्मसात होता है तो व्यक्ति में अनेकानेक गुण उत्पन्न हो जो हैं। शब्द का परिचय अधूरा हो सकता है किन्तु व्यक्ति का परिचय अधूरा नहीं हो सकता। यति सममेलन से पूर्व भक्तामर शिविर लगाकर समूचे बुन्देलखण्ड में ज्ञान की ज्योति जगाने वाले श्रमणाचार्य विनम्र सागर को धैर्य एवं विनम्रता की मूर्ति बताते हुये कहा कि साधुओं की विनम्रता तो बिना बोले ही मोक्ष का मार्ग दिखा देती है। विद्या और बुद्धि में भेद बताते हुये वे कहते हैं कि शास्त्र तो ज्ञान ,एवं प्रज्ञा के भण्डार होते हैं। यद्यपि विद्या शास्त्रों से प्राप्त होती है लेकिन वुद्धि तो व्यक्ति को चिंतन और मनन से प्राप्त होती है। जैसे -जैसे अनुभव बढता है व्यक्ति की बुद्धि में स्वतः बृद्धि होती जाती है। शास्त्र केवल विद्या प्राप्त करने के माध्यम हैं लेकिन उनसे प्राप्त ज्ञान जब हम जीवन में उतारते हैं तो सहजता और सरलता से सम्यक ज्ञान होने लगता है। उन्होंने कहा कि सम्यक दर्शन के बिना सम्यक ज्ञान नहीं होता। ज्ञान को दीपक तुल्य बताते हुय आचार्य श्री ने कहा कि जिस प्रकार देहरी पर दीपक रख लेने से दोनों ओर के कमरों में प्रकाश फैल जाता है। उसी प्रकार ज्ञान को मध्य में रखने उचित है, उनकी भावना है कि हर आत्मा उस ज्ञान के प्रकाश में आये, हर ज्ञानी के बुझे हुये दीपक जल जायें। श्रमणाचार्य विनम्र सागर महाराज ने अपना उद्बोधन देते हुये कहा कि हम गुणों के आराधक हैं व्यक्ति के नहीं। उन्होंने गुरू के चरणों में अपनी काव्यांजलि देते हुये कहा दीपक और चिराग में क्या अन्तर है, काशी और प्रयाग में क्या अन्तर है। हम तो गुण के अभिलाषी हैं, विद्या और विराग में क्या अन्तर है। भक्त और शिष्य में भेद बताते हुये वे कहते हैं कि भक्त तो सिर्फ गुरू के चरण छूता है जबकि शिष्य का आचरण करता है। पंथ भी एक ग्रंथ है, जो पंथी का परिग्रही है वह निरग्रंथी नहीं होता। उन्होंने कहा जहां पर पक्ष होता है, वहीं पर पंथ होता है। हटाये राग द्वेशों के बनाये बीत रागी जो, वो सच्चा संत ही एक दिन यहां अरिहंत होता है। वे कहते हैं कि कलाकृति नहीं कलाकार बडा होता है, ज्ञान से बडा गुरू होता है। गुरू ही तत्व के दर्शन कराता है और गुरू के आशीष से ही व्यक्ति तपस्या करता है। गुरू भगवान की मूर्ति में मंत्र फूंकता है इसलिये गुरू भगवान से भी बडा होता है।
मंगलाचरण प्रियांश जैन, श्रीमती अल्पना जैन अम्बाला ने किया। महाराष्ट्र से आये कलाकार राजेन्द्र उमरगा ने पाद प्रक्षालन किया। चक्रवर्ती परिवार राजीव सिर्स एवं महावीर जैन ललितपुर ने चित्र अनावरण कर दीप प्रज्जलन किया। टीकमगढ से आये सुधीर बजाज,संजीव जैन एवं प्रदीप भदौरा ने शास्त्र भेंट किया। सायंकाल 7 बजे चक्रवर्ती (राजीव सिर्स) परिवार की दिग्विजय यात्रा बडी धूमधाम से निकाली गई तदुपरान्त भक्तिमय महाआरती हुई। संचालन प्रवीण कुमार जैन ने किया। अंत में महामहोत्सव समिति के कार्यक्रम संयोजक विनोद जैन ठेकेदार ने आभार व्यक्त किया।
कवि सम्मेलन में बही भक्ति की धारा
यति सम्मेलन महोत्सव में रात्रि 8.30 बजे से आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने देर रात्रि तक श्रोताओं को जहां भक्ति रस में गोते लगवाये वहीं हास्य कवियों ने गुदगुदा कर हंसने पर मजबूर कर दिया। डा. कमलेश जैन बसंत तिजारा के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उज्जैन से आयी राशि पटैरिया ने जिनवाणी बंदना, अजय अंिहंसा जबलपुर ने गुरू बंदना एवं अनिल तेजस जतारा ने महावीर बंदना प्रस्तुत की। रतलाम से तश्रीफ लेकर आये अंशुल आराध्यम ने अध्यात्म की गाथा का रसपान कराया। विदिशा से आई सुधा जैन ने जैन दर्शन का सार बताया। कंचन शर्मा (शिमला) ने श्रृंगार रस का अनूठा दर्शन कराया । बलबंत बललू उदयपुर एवं इलाहावाद से आये मनोज शर्मा ने हास्य रस की कवितायें पढकर श्रोताओं को देर रात्रि तक हंसा-हंसाकर तालियां बटोरी। मंच संचालन करते हुये डा. कमलेश बसंत ने उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से गत वर्ष हुई तवाही पर पढा ईश्वर की सत्ता को छेडना और प्रकृति संग मनमानी, जो जल जीवन को देता काल बन गया पानी। कवियों ने राजनैतिक व्यंग एवं गुरू भक्ति की मिश्रित धारा का पावन प्रवाह कराया। प्रारम्भ में महोत्सव समिति की ओर से अध्यक्ष प्रदीप जैन आदित्य महामंत्री प्रवीण जैन करगंुवा मंत्री सुभाष जैन ठेकेदार आदि ने सभी कवियों को माला, शाल उडाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सभी कवियों को सम्मानित किया। अंत में संयोेजक अशोक क्रान्तिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इनका हुआ सम्मान
राज्यसभा सांसद डा. चन्द्रपाल सिंह यादव, कर्नाटक के विधायक संजय पाटिल, पंकज जैन भोपाल, सुधीर बजाज, संजीव बजाज, प्रदीप भदौरा टीकमगढ, राजेन्द्र कुमार चंचल देेवी पाटनी परिवार छत्तीसगढ, ज्ञानचन्द्र जैन, मुकेश जैन, श्रेयांश जैन ,जयकुमार जैन छतरपुर, मडावरा निवासी एडीएम पी.के. जैन, टैक्स बार संघ के अध्यक्ष रामेश्वर राय एड, लक्ष्मीनारायण सिजरिया एड, रामकुमार नीखरा एड., राकेश अग्रवाल एड, अरूण गुप्ता एड, आदि ने विराग सागर महाराज के दर्शन कर उनके श्रीचरणों श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। महोत्सव समिति की ओर से समिति अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शैलेन्द्र जैन, महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, रिषभ जैन, कार्याध्यक्ष राजीव सिर्स, उत्तरांचल दिगम्बर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन अलीगढ ने समिति की ओर से अतिथियों को माला एवं पगडी पहनाकर सम्मानित किया। कर्नाटक सरकार का आभार जताया
आगामी वर्ष 2018 में कर्नाटक में आयोजित होने वाले गोमटेश्वर महामस्तिकाभिषेक के महाकुंभ आयोजन हेतु कर्नाटक सरकार ने 550 करोड रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस आशय की जानकारी कर्नाटक सरकार के प्रतिनिधि के रूप में आज यहां विधायक संजय पाटिल ने यति सम्मेलन महामहोत्सव के मंच पर आकर दी। उन्होने आचार्य श्री विराग सागर के चरणों श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया तथा आचार्य श्री से कर्नाटक में ही चातुर्मास करने का निवेदन किया। महोत्सव पाण्डाल में बैठे श्रावकों ने जहां तालियों की गडगडाहट से कर्नाटक सरकार को धन्यवाद दिया वहीं महामहोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कर्नाटक सरकार का आभार जताया एवं विधायक संजय पाटिल का अभिनन्दन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement