Vidisha: Toppura resident youth commits suicide by hanging, suicide note recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विदिशा: तोपपुरा निवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

khaskhabar.com: शनिवार, 08 फ़रवरी 2025 5:59 PM (IST)
विदिशा: तोपपुरा निवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
विदिशा। कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपपुरा में 21 वर्षीय युवक राहुल जैन ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है और मामले की जांच जारी है। सीएसपी अतुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक 28 जनवरी से लापता था, जिससे परिजन काफी परेशान थे। युवक अचानक बिना बताए घर से निकल गया था और तभी से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस को मृतक का सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें लिखी बातों को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है और युवक के आत्महत्या करने की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। परिजनों और मृतक के करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement