Advertisement
बंगाल उपचुनाव में जीत भाजपा की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब : ममता बनर्जी

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में उपचुनावों के नतीजे भाजपा के लिए सबक हैं।
उन्होंने कहा, "पूरे देश में हुए अधिकांश उपचुनावों में भाजपा की हार हुई है। यह उनके पतन का स्पष्ट रुझान है।"
मुख्यमंत्री के अनुसार, उपचुनाव के नतीजे इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि तृणमूल न केवल कोलकाता में मानिकतला सीट को बरकरार रखने में सफल रही है, बल्कि उत्तर 24 परगना में बागदा, उत्तर दिनाजपुर में रायगंज और नदिया में राणाघाट-दक्षिण सीट भी भाजपा से छीन ली है।
उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारियों की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा, "हमेशा याद रखें कि हम यहां जनता की वजह से हैं। इसलिए आपको किसी और चीज पर ध्यान देने की बजाय जनता की सेवा करते रहना होगा। आगामी शहीद दिवस कार्यक्रम में 21 जुलाई को मैं इस जीत को उन शहीदों को समर्पित करूंगी जिनकी याद में हम हर साल यह दिवस मनाते हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


