Advertisement
बजरंग दल को और मुखर बनाने में जुटा विहिप, कार्य विस्तार की योजना पर काम शुरू

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहा, देशविरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ऊजार्वान युवाओं को जोड़ने में बजरंग दल ने अहम भूमिका निभाई है। इस संगठन को और मुखर करने के लिए कार्य विस्तार की योजना पर काम शुरू हुआ है। जहां बजरंग दल की इकाई नहीं है, वहां भी संगठन का विस्तार होगा। बड़ी संख्या में देश, समाज और धर्म की रक्षा के लिए युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
बजरंग दल की स्थापना 8 अक्टूबर 1984 को अयोध्या में उस समय हुई थी, जब तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रीराम जानकी रथ यात्रा को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। तब विश्व हिंदू परिषद ने यात्रा की सुरक्षा के लिए शारीरिक रूप से मजबूत युवाओं की टोली गठित की थी, जिसे बजरंग दल का नाम दिया गया था। राम मंदिर आंदोलन में इस युवा संगठन ने अहम भूमिका निभाई, जिसके राष्ट्रीय सुर्खियां हासिल हुईं। बजरंग दल के विनय कटियार संस्थापक संयोजक रहे थे। बजरंग दल का वर्ष 1993 में अखिल भारतीय संगठन तैयार हुआ। जिसके बाद पूरे देश में बजरंग दल की इकाइयां गठित हुईं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


