Venkaiah Naidu says Will work to strengthen Parliamentary democratic system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नायडू बोले: संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए करेंगे काम

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 2:55 PM (IST)
नायडू बोले: संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए करेंगे काम
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार वैंकया नायडू ने आज अपना नामांकन भरा। वैंकया नायडू के नामांकन भरते समय वहां पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली समेत कई एनडीए की कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर वह इस पद के लिए निर्वाचित होते हैं तो वह संसदीय लोकतंत्र प्रणाली को मजबूत करने और पद की परंपराओं और सम्मान को बनाए रखने के लिए काम करेंगे। संसद भवन में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नायडू ने मीडिया से कहा कि वह उप राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे निश्चित रूप से संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने का प्रयास करेंगे और वह अपने योग्य पूर्ववर्तियों और उप राष्ट्रपति पद की गरिमा के अनुसार स्थापित परंपराओं और मानकों को बनाए रखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement